पिथौरागढ़ : सड़क निर्माण के दौरान खाई में गिरी लोडर मशीन, चालक की मौत

0
सांकेतिक फोटो

पिथौरागढ़। यहां मदकोट-जोशा सड़क निर्माण कार्य में लगी एक लोडर मशीन शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में लोडर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चालक के शव को खाई से निकाला। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया।


ADVERTISEMENTS

मदकोट से जोशा के लिए बनाई जा रही सड़क में चट्टान कटिंग के कार्य में लगी एक लोडर मशीन शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे असंतुलित होकर गहरी खाई में जा गिरी। मशीन चला रहे चालक 32 वर्षीय चंद्र सिंह भी मशीन के साथ ही खाई में जा गिरे। खाई में गिरे चंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मशीन खाई में गिरती देख आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन गहरी खाई होने के कारण लोग खाई में नहीं उतर सके।

​​US Nagar Crime News : झाडियों में मिले शव की शिनाख्त, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर बनाया था हत्या का प्लान, तीन गिरफ्तार

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को खाई से बाहर निकाला गया। पंचायत नामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया। बताया गया है कि चालक के दो छोटे बच्चे हैं। लोडर चलाकर वह अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। इस हादसे से जोशा गांव में शोक की लहर है। मृत चालक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

उत्तराखंड रोडवेज की बसों में किराये के लिए कैशलेस भुगतान कर सकेंगे यात्री, जानिए- क्या होगा पेमेंट का तरीका

उत्तराखंड : प्रेमी की मदद से पत्नी ने पति को मौत के घाट उतारा, अवैध संबंध में बन रहा था बाधा

ADVERTISEMENTS