HomeUttarakhandBageshwarBreaking News: फ्रांस की महिला कपकोट में चरस तस्करी में पकड़ी गई

Breaking News: फ्रांस की महिला कपकोट में चरस तस्करी में पकड़ी गई

—एक किग्रा से अधिक चरस बरामद
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
कपकोट पुलिस व एसओजी की साझा टीम ने एक विदेशी महिला को 1.040 किग्रा अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह महिला अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रही थी। मूल रूप से फ्रांस की इस महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी, विक्री पर पुलिस की नजर है। जिसके तहत एसओजी और पुलिस टीमें लगातार काम कर रही हैं। बीते शुक्रवार की देर शाम पुलिस व एसओजी टीम पुलिस उपाधीक्षक अंकित भंडारी के पर्यवेक्षण में चेकिंग अभियान पर थी। मुखबिर की सूचना पर महिला उपनिरीक्षक खष्टी बिष्ट की टीम ने खाईबगड़ नया पुल तिराहे के पास संदिग्ध महिला रायर निकोल पुत्री रायर आंद्रे निवासी फ्रांस, हाल निवासी हरी सिंह का मकान कालीमठ, कसारदेवी, अल्मोड़ा से पूछताछ की। उसे चैक किया गया और महिला के कब्जे से अवैध 1.040 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की।

टीम ने मौके से आरोपित रायर निकोल को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध धारा-8/20, 60 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया। टीम में उपनिरीक्षक विवेक चंद्रा, आरक्षी राजेंद्र प्रसाद, महिला आरक्षी शारदा गोस्वामी, एसओजी प्रभारी कुंदन रौतेला, आरक्षी राजेश भट्ट, रमेश सिंह, संतोष सिंह, बसंत पंत आदि शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments