हल्द्वानी : UOU में फाइनल सेमेस्टर छोड़कर सभी कक्षाओं के छात्र होंगे प्रमोट

0

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU) यूजी, पीजी में फाइनल ईयर और सेमेस्टर को छोड़ सभी सत्रों के विद्यार्थियों को प्रमोट करेगा।


ADVERTISEMENTS

यूजी, पीजी फाइनल ईयर और सेमेस्टर के विद्यार्थियों की लिखित परीक्षाएं 24 मार्च से आयोजित होंगी। ये फैसला गुरुवार को कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी की अध्यक्षता में हुई परीक्षा समिति की बैठक में लिया गया है।

विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. सोमेश कुमार ने बताया कि यूजी प्रथम से पंचम सेमेस्टर, प्रथम और द्वितीय वर्ष, पीजी प्रथम से तृतीय सेमेस्टर और पहले वर्ष के विद्यार्थियों को असाइनमेंट के आधार पर प्रमोट किया जाएगा।

कोरोना से उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। अंतिम वर्ष और सेमेस्टर के विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा होगी और इनका परीक्षा कार्यक्रम जल्द विवि की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

उत्तराखंड : नवोदय विद्यालय की परीक्षा तिथि घोषित, पढ़े पूरी अपडेट

UKSSSC Update : सहायक अध्यापक LT की परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट

उत्तराखंड ब्रेकिंग : गंग नहर किनारे सेल्फी ले रहे दो युवक नहर में डूबे, चार दोस्त निकले थे मसूरी घूमने

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें