उत्तराखंडं ब्रेकिंग : रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट, खाना बना रही लड़की की मौत

0
पूर्व सैनिक का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन
v

सीएनई रिपोर्टर


ADVERTISEMENTS

यहां एक युवती की खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में हुए विस्फोट से दर्दनाक मैत हो गई। युवती को आज परिजन गम्भीर हालत में अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह दु:खद घटना उधम सिंह नगर के जसपुर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले गांव हजीरों में हुई है। बताया जा रहा है कि ग्राम हजीरो निवासी कमल सिंह की 17 साल की बेटी एकता आज खाना बना रही थी, तभी अचानक गैस सिलेंडर में लीकेज हुई और चारों ओर आग फेल गयी। जिसमें एकता भी झुलस गई। इसी बीच गैस सिलेंडर में तेज धमाके के साथ विस्फोट भी हो गया।

घटना के बाद परिजन घायल लड़की को निकटवर्ती अस्पताल लेकर गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर एसपी काशीपुर Chandramohan Singh ने कहा कि फिलहाल यही लग रहा है कि गैस में हुई लीकेज के चलते यह हादसा हुआ है। फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें