उत्तराखंड ब्रेकिंग : पत्नी ने खुद ही उजाड़ लिया अपनी मांग का सिंदूर, कर दी पति की हत्या

0
अधेड़ की हत्या को लेकर पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग
अधेड़ की हत्या को लेकर पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के दिगांस गांव में महिला ने अपने पति का निजी अंग काटकर मौत के घाट उतार दिया। महिला का आरोप है कि वह पति के रोज-रोज की प्रताड़ना से परेशान हो गई थी। राजस्व पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके साथ ही मामले की जांच की जा रही है। वारदात 13 फरवरी की यानी चुनाव से एक दिन पहले की है।


ADVERTISEMENTS

बीते रविवार को कोटली पट्टी दिगांस गांव निवासी 38 वर्षीय जितेंद्र राम चुनाव प्रचार करने के बाद देर रात घर लौटा था। बताया जा रहा है कि वह नशे में था। रात में ही उसका पत्नी सुनीता देवी से झगड़ा हो गया। आरोप है कि सुनीता ने ब्लेड से जितेंद्र राम का निजी अंग काट दिया। अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। News WhatsApp Group Join Click Now

पहले कई बार पत्नी को पीट चुका था जितेन्द्र
सुनीता की बेटी ने इसकी जानकारी अपने चाचा को दी। मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर सुनीता को जेल भेज दिया। सुनीता का आरोप है कि जितेंद्र राम उसे हर रोज प्रताड़ित करता था। उसने कई बार मारपीट भी की थी। इस कारण वह काफी परेशान रहती थी। यह भी आरोप लगाया कि घटना के दिन वह शराब पीकर आया था।

राजस्व पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया
दिंगास गांव में ग्रामीण जितेंद्र राम का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे। सभी तैयारियां होने के बाद ग्रामीण डर गए। इसके बाद उन्होंने राजस्व पुलिस को मामले की जानकारी दी। राजस्व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को गिरफ्तार किया।

महिला पर हत्या का मुकदमा दर्ज
पिथौरागढ़ के तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि कोटली पट्टी दिगांस गांव में एक महिला ने ब्लेड से पति का निजी अंग काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर महिला को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

दर्दनाक हादसा : यहां वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान कुएं का स्लैब टूटने से 13 लोगों की मौत, 12 से अधिक घायल

फाइनल आंकड़े – उत्तराखंड में हुआ 65.37 प्रतिशत मतदान, जानिए वोटिंग के टॉप 5 जिले

Uttarakhand : पिता ने की तीन साल के मासूम बेटे की हत्या, पुलिस को किया गुमराह

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1