HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : कमरे में अंगीठी रख कर सोए पति—पत्नी की मौत

हल्द्वानी : कमरे में अंगीठी रख कर सोए पति—पत्नी की मौत

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी में अंगीठी की गैस लगने से पति—पत्नी की मौत हो गई। ठंड से बचने के लिए यह दंपत्ति कमरे में अंगीठी रखकर सो गये थे। आज सुबह उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना वार्ड नंबर 35 निकट हरदा चौराहा दमुवाढूंगा में हुई है। बताया जा रहा है कि 62 वर्षीय दरोगा के पद से सेवानिवृत्त किशन राम चन्याल रविवार देर शाम खाना खाने के बाद अपनी 60 वर्षीय पत्नी रेवती के साथ कमरे में सोने के लिए चले गए। ठंड से बचने के लिए उन्होंने कमरे में अंगीठी भी जलाई थी और उसे बाहर रखे बगैर सो गये।

स्वजनों के अनुसार दरवाजे और खिड़की बंद होने के कारण अंगीठी की गैस कमरे में रह गई, जिसने उनकी जान ले ली। आज सोमवार सुबह उनकी बहू गुंजन कमरे में गई तो पाया कि उसके सास- ससुर बेसुध पड़े थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक किशन राम चन्याल का बड़ा बेटा सूर्यप्रकाश व्यवसायी है और छोटा बेटा पवन गंगोलीहाट में पटवारी है।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments