गोरखपुर। रेल प्रशासन ने 12208/12207 जम्मूतवी-काठगोदाम-जम्मूतवी गरीब रथ साप्ताहिक एक्सप्रेस एवं 12210/12209 काठगोदाम-कानपुर सेन्ट्रल-काठगोदाम गरीबरथ साप्ताहिक एक्सप्रेस में कन्वेन्सनल ईओजी रेकों के स्थान पर स्थाई रूप से एलएचबी रेक लगाने का निर्णय लिया गया है।
ADVERTISEMENTS
12208 जम्मूतवी-काठगोदाम गरीबरथ साप्ताहिक एक्सप्रेस 30 जनवरी, 2022 से जम्मूतवी से एल.एच.बी. रेक से चलेगी।
12207 काठगोदाम-जम्मूतवी गरीबरथ साप्ताहिक एक्सप्रेस 01 फरवरी, 2022 से काठगोदाम से एल.एच.बी. रेक से चलेगी।
12210 काठगोदाम-कानपुर सेन्ट्रल गरीब रथ साप्ताहिक एक्सप्रेस 31 जनवरी, 2022 से काठगोदाम से एल.एच.बी. रेक से चलेगी।
12209 कानपुर सेन्ट्रल-काठगोदाम गरीबरथ साप्ताहिक एक्सप्रेस 01 फरवरी, 2022 से कानपुर सेन्ट्रल से एल.एच.बी. रेक से चलेगी।
इन गाड़ियों की संरचना में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनामी श्रेणी के 12, जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोचों सहित कुल 14 कोच लगाये जायेंगे।