HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : उनि ममता जोशी और बलवीर धवन को कोरोना वॉरियर्स ऑफ...

अल्मोड़ा : उनि ममता जोशी और बलवीर धवन को कोरोना वॉरियर्स ऑफ द डे सम्मान

अल्मोड़ा। आज उनि ममता जोशी उप इकाई सोमेश्वर (स्थानीय अभिसूचना इकाई) तथा स्थानीय नागरिक बलवीर राज धवन को कोरोना वॉरियर्स ऑफ द डे से सम्मानित किया गया है। ममता जोशी द्वारा बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासियों के सम्बन्ध में पूर्ण जानकारी प्राप्त करना, राहत शिविरों में आने वाली समस्याओं से उच्चाधिकारियों को अवगत कराये जाने एवं कानून व शान्ति व्यवस्था सम्बन्धित सूचनाओं के संकलन में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वहीं बलवीर राज धवन पुत्र स्व. खूब चन्द्र धवन निवासी उप्रैती खोला 52 सीढ़ी कोतवाली अल्मोड़ा द्वारा ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को प्रतिदिन सूक्ष्म जलपन कराया गया। इसके अतिरिक्त जरूरत मन्दों को मास्क वितरित कर उन्हें जागरूक किये जाने का भी सराहनीय कार्य किया गया। दोनों योद्धाओं को आज कोरोना वॉरियर्स ऑफ द डे से सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments