खनन के डंपर जब्त किए जाने पर वाहन स्वामियों ने जताया रोष
ADVERTISEMENTS
अल्मोड़ा। नगर में मीट के दामों में वृद्धि कर दी गई है। पूरे लॉकडाउन में जो मीट 360 रूपये प्रति किलो बिक रहा था, वह अब 440 रूपये प्रति किलो बिकेगा। वहीं रविवार को बिकने वाला खस्सी का मांस अब 500 रूपये किलो के हिसाब से बिकेगा। नगर व्यापार मंडल की मीट एसोसिएशन के साथ हुई बैठक में लॉकडाउन तक मीट के दामों में की गई रियायत को खत्म करने का फैसला हुआ। व्यापार मंडल की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि अब बकरी का मांस 440 रूपये प्रति किलो बिकेगा। सप्ताह में एक दिन रविवार को खस्सी बकरा का मीट 500 रूपये प्रति किग्रा बिकेगा। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, सचिव मयंक बिष्ट, राजेंद्र प्रसाद, प्रत्येश पांडे, कार्तिक साह, अनिता रावत, राहुल बिष्ट, अमन नज्जौन, एजाज अहमद, परवेज कुरैशी, करिमुल्ला आदि मौजूद रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।