HomeBreaking NewsBig Breaking : बैंक कर्मी से 75 हजार की लूट, बदमाशों की...

Big Breaking : बैंक कर्मी से 75 हजार की लूट, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, रूद्रपुर

यहां ऋण वसूली कर लौट रहे बैंक के पीआर ऑफिसर से अज्ञात बाइक सवार युवकों ने धारदार हथियारों की नोंक पर 75 हजार रूपये लूट लिये। बैंक कर्मी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बरेली निवासी शील रत्न गौतम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह बंधन बैंक की दरऊ मार्ग स्थित शाखा में पब्लिक रिलेशन ऑफिसर है। वह ग्रामीण इलाकों से ऋण वसूली का काम देखता है। शुक्रवार दोपहर करीब 1.30 बजे कलकत्ता फार्म चौकी क्षेत्र में पड़ने वाले बखपुर से कलेक्शन करके आ रहा था। किच्छा डैम के पास अचानक दो बाइक सवार युवकों ने उसे धारदार हथियारों की नोक पर रोक लिया और उसके रूपयों से भरा बैग व पर्स छीन फरार हो गये। सब कुछ इतना जल्दी हुआ कि वह कुछ कर भी नहीं पाया। जान के भय से वह विरोध भी नहीं कर सका। पीड़ित बसुधरण जागीर का रहने वाला है।

पीड़ित ने अपने साथ हुई इस वारदात की जानकारी 112 पर दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना भी किया। शील रत्न ने बताया लूटे गये बैग में 71 हजार रुपये, एक टैब, पंच मशीन तथा लूटे गये पर्स में चार हजार रुपये थे। इधर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाश की जा रही है। ज्ञात रहे कि यह वारदात किच्छा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत घटित हुई है। पुलिस के अनुसार इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गये हैं तथा मुखबिरों को सक्रिय कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments