HomeBreaking Newsनालागढ़ न्यूज : फैक्ट्री में काम पर गया था 70 वर्षीय बुजुर्ग,...

नालागढ़ न्यूज : फैक्ट्री में काम पर गया था 70 वर्षीय बुजुर्ग, दस दिन से लापता

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नालागढ़। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग के लापता हो गए। बताया जा रहा है कि लापता बुजुर्ग नालागढ़ के चौकी वाला में एक निजी कंपनी में काम करता था और 17 फरवरी को भी हर रोज की तरह काम के लिए ड्यूटी आया था, लेकिन कंपनी मैनेजमेंट को यह कहकर कंपनी से चला गया कि वह चमकौर साहिब में अपने पुराने घर रिश्तेदारों से मिलने जा रहा है। आज बुजुर्ग व्यक्ति को लापता हुए 10 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन आज तक बुजुर्ग अपने घर नहीं लौटा लापता बुजुर्ग की तलाश में पीड़ित परिवार दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस थाना नालागढ़ में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवा दिया है और पीड़ित परिवार बुजुर्ग को ढूंढने के लिए पुलिस के आला अधिकारियों से मांग कर रहे हैं।
इस बारे में जब हमने लापता बुजुर्ग के परिवार वालों से बात की तो उन्होंने कहा कि 17 फरवरी से उनके पिताजी महेंद्र सिंह अचानक कंपनी से लापता हो गए। उन्हें ढूंढने के लिए बाहर रिश्तेदारी एवं सगे संबंधियों के पास जा रहे हैं, लेकिन उनका कहीं पर भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस थाना नालागढ़ में गुमशुदगी का तो मामला दर्ज करवा दिया है लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी उनके पिताजी का कहीं पर भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द बुजुर्ग को ढूंढने में मदद की गुहार लगाई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments