सीएनई रिपोर्टर अल्मोड़ा अल्मोड़ा में आज पुन: कोरोना विस्फोट हो गया। यहां 70 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। आज शुक्रवार को विकासखंड सल्ट में 27, ताड़ीखेत 19, द्वाराहाट 10 व चौखुटिया से 2 लोग कोरोना संक्रमित निकले। साथ ही अल्मोड़ा नगर क्षेत्र व आस—पास से 12 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिनमें दुगालखोला, लोअर माल रोड, थपलिया, खत्याड़ी व जाखनदेवी आदि मोहल्लों के लोग शामिल हैं। जनपद में अब कोरोना का आंकड़ा बढ़कर 2745 हो चुका है। कोरोना मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या हो रही मौतों के बावजूद आवश्यक सावधानी नही बरती जा रही है। सार्वजनिक स्थलों में आज भी लोग कोविड 19 की गाइड लाइन का ठीक से अनुपालन करते नही दिख रहे हैं। यह बात चिंता में डालने वाली है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।