HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग : आज जिले में आए 7 नए मरीज , 15...

बागेश्वर ब्रेकिंग : आज जिले में आए 7 नए मरीज , 15 की हुई घर वापसी, 2 की हो चुकी है मौत

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बागेश्वर। जनपद में आज कोरोना के सात नए मरीज ट्रेस किए गए हैं। इसके अलावा 15 संक्रमित मरीजों ने कोरोना से जंग जीतकर घर को रवानगी की है।
मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ. बी.डी. जोशी ने बताया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 180 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गये हैं। अब तक 12883 सैंपल भेजे जा चुके हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के 380 पॉजिटिव केस आये हैं, जिनमें से 302 मरीज स्वस्थ होने के उपरान्त उन्हें कोविंड चिकित्सालय से डिस्चार्ज किया जा चुका हैं। शेष 76 संक्रमित मरीजों का उपचार कोविड चिकित्सालय बागेश्वर में किया जा रहा हैं तथा 02 की मृत्यु हो चुकी है। सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना संक्रमण के 7 नये केस आये हैं तथा आज कोविड चिकित्सालय से 15 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments