HomeAccidentपीलीभीत में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत, 32 घायल

पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत, 32 घायल

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले के सेरामऊ उत्तरी क्षेत्र में आज तड़के राज्य परिवहन निगम की बस और पिकप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 32 घायल हो गये। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लखनऊ से परिवहन निगम की बस पीलीभीत जा रही थी। उन्होंने बताया कि तड़के दो बजकर 50 मिनट पर सेरामऊ उत्तरी क्षेत्र में बारी बुजिया गांव के आमन-सामने की टक्कर के बाद दोनों वाहन पलट गये। सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया जहां डक्ट्ररों ने दो महिलाओं और पांच पुरुषों को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि मृतकों में अभी तक चार की शिनाख्त हुई है, जिसमें एक बहराइच, एक नेपाल और लखनऊ के रहने वाली दम्पति शामिल है। उन्होंने बताया कि बस में सवार अधिकांश लोग पीलीभीत के रहने वाले हैं।

खबरों को अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे
Link

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments