HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी में डेंगू के 6 नए मामले आए सामने, 57 पहुंची मरीजों...

हल्द्वानी में डेंगू के 6 नए मामले आए सामने, 57 पहुंची मरीजों की संख्या

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी समाचार | डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को डेंगू के 6 और नए केस सामने आए हैं। जिसमें से चार मरीजों की एलाइजा रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि विभाग ने दो मरीजों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे हैं।

विभाग के मुताबिक अबतक जिले में 57 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को गौलापार और राजपुरा के दो-दो मरीजों की एलाइजा जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। सभी मरीज अस्पताल में दाखिल हैं और उनकी हालत ठीक है। इसके अलावा दो नए मरीज पॉजिटिव आए हैं। इसमें एक इंदिरानगर और दूसरा बिजनौर का है। इन मरीजों के सैंपल लेकर एलाइजा जांच के लिए लैब भेजे गये हैं।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

अब तक मिले केस में आधे गौलापार के

इस बार डेंगू का डंक सबसे ज्यादा गौलापार क्षेत्र में फैल रहा है। जिले में अब तक मिले मरीजों में से करीब 50 फीसदी मरीज गौलापार के हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से डेंगू से बचाव के लिए घर के आसपास सफाई रखने और कहीं भी पानी जमा न होने देने की अपील की है।

बेस में नौ, एसटीएच में सात मरीज भर्ती

बेस और एसटीएच में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रोज डेंगू के लक्षणों वाले एक-दो मरीज अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी के अनुसार बेस अस्पताल में डेंगू के 9 और एसटीएच में 7 मरीज भर्ती हैं। कुछ मरीजों की एलाइजा रिपोर्ट पॉजिटिव है। नए भर्ती मरीजों की एलाइजा जांच के लिए सैंपल लैब में भेजे गये हैं। सभी मरीजों की हालत ठीक है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments