HomeNationalफ्री में आधार अपडेट की डेडलाइन बढ़ी, सितंबर में 6 बदलाव

फ्री में आधार अपडेट की डेडलाइन बढ़ी, सितंबर में 6 बदलाव

कॉमर्शियल सिलेंडर 39 रुपए तक महंगा, फ्लाइट टिकट सस्ती हो सकती है

नई दिल्ली | आज यानी 1 सितंबर 2024 से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 39 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में अब ये 1691 रुपए का मिलेगा। वहीं टेलीकॉम रेगुलेशन में आज से बदलाव हुए हैं जिससे फर्जी कॉल और मैसेज रुक सकते हैं। इसके अलावा एविएशन फ्यूल के दाम घटने से हवाई सफर सस्ता हो सकता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों को 4,567 रुपए प्रति किलोलीटर (1000 लीटर) तक घटा दिया है। वहीं राजस्थान में 450 रुपए में सिलेंडर मिलेगा। वहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज यानी 1 अगस्त को भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए लीटर है तो डीजल 87.62 रुपए लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपए और डीजल 89.97 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

सितंबर महीने में होने वाले 6 बदलाव…

1- कॉमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा: 39 रुपए तक दाम बढ़े, घरेलू सिलेंडर के दामों में बदलाव नहीं

आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 39 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में दाम अब 39 रुपए बढ़कर ₹1691.50 हो गए हैं। पहले ये ₹1652.50 में मिल रहा था। कोलकाता में यह 38 रुपए बढ़कर ₹1802.50 में मिल रहा है, पहले इसके दाम ₹1764.50 थे। मुंबई में सिलेंडर 1605 रुपए से 39 रुपए बढ़कर 1644 रुपए का हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर 1855 रुपए का मिल रहा है। हालांकि, 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह ₹803 और मुंबई में ₹802.50 का मिल रहा है।

2- ATF 4,567.76 रुपए तक सस्ती: हवाई सफर सस्ता हो सकता है

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने महानगरों में ATF की कीमतों को घटाया है। इससे हवाई सफर सस्ता हो सकता है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली में ATF 4,495.50 रुपए सस्ता होकर 93,480.22 रुपए प्रति किलोलीटर (1000 लीटर) हो गया है। वहीं चेन्नई में ATF 4,567.76 रुपए सस्ता होकर 97,064.32 रुपए प्रति किलोलीटर हो गया है। कोलकाता में ATF 100520.88 रुपए प्रति किलोलीटर मिल रही थी, ये अब 4,222.44 रुपए सस्ती होकर 96,298.44 में मिलेगी। मुंबई में ATF के दाम 4,217.56 रुपए घटे हैं। ये अब 87,432.78 रुपए प्रति किलोलीटर में मिल रही है।

3- दूरसंचार नियमों में बदलाव: फर्जी कॉल और मैसेज रुक सकते हैं

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने आज से फ्रॉड कॉल और एसएमएस स्कैम से जुड़ी साइबर क्रिमिनल एक्टिविटी को रोकने के लिए दूरसंचार नियमों में बदलाव लागू किया है। ट्राई ने जियो, एयरटेल जैसी टेलीकॉम कंपनियों को दिशानिर्देश जारी किए थे। इसमें उन्हें 30 सितंबर, 2024 तक टेलीमार्केटिंग कॉल और बिजनेस मैसेजिंग, विशेष रूप से 140 मोबाइल नंबर सीरीज से शुरू होने वाली कॉल को ब्लॉकचेन-आधारित डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट करने का निर्देश दिया था। ट्राई के सख्त दिशा-निर्देशों के बाद ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि लोगों को फर्जी कॉल और मैसेज से राहत मिल सकती है।

4- राजस्थान में 450 रुपए का सिलेंडर: NFSA से जुड़े परिवारों को फायदा

राजस्थान में नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट (NFSA) से जुड़े परिवारों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। राज्य सरकार ने बजट में बीपीएल और उज्जवला कनेक्शन के साथ NFSA परिवारों को भी 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर देने की घोषणा की थी। सरकार के इस निर्णय से अब और करीब 68 लाख परिवारों को फायदा होगा। वर्तमान में सरकार करीब 70 लाख परिवारों (उज्जवला कनेक्शन और बीपीएल ) को सब्सिडी दर 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर दे रही है। राजस्थान में इस समय NFSA की सूची में एक करोड़ 7 लाख 35 हजार से ज्यादा परिवार हैं। इस NFSA सूची में जुड़े कुल परिवारों में से करीब 37 लाख परिवार ऐसे हैं, जो बीपीएल या उज्जवला कनेक्शन धारियों की सूची में भी शामिल हैं।

5- फ्री में आधार अपडेट: 14 सितंबर तक डेडलाइन बढ़ी, फिर 50 रुपए चार्ज

यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने मुफ्त आधार कार्ड अपडेट की समय सीमा 14 सितंबर 2024 तक बढ़ा दी है। यदि आपका आधार कार्ड 10 साल से अधिक पुराना है, तो आप इस तारीख तक इसे मुफ्त में ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। 14 सितंबर के बाद अपडेट के लिए ₹50 का सर्विस चार्ज लगेगा। फ्री अपडेट सर्विस केवल ऑनलाइन उपलब्ध है।

6- UPI और RuPay कार्ड नियम: रिवॉर्ड पॉइंट से नहीं कटेगी ट्रांजैक्शन फीस

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के नए नियमों के अनुसार RuPay क्रेडिट कार्ड और UPI ट्रांजैक्शन के लिए लेनदेन शुल्क अब आपके RuPay रिवॉर्ड पॉइंट से नहीं काटा जाएगा। बैंकों को इस नियम को लागू करने के लिए सूचित किया गया है।

हल्द्वानी में जोरदार बारिश शुरू | CNE TV

अल्मोड़ा: …तो सांस्कृतिक शहर में स्थानाभाव बनेगा मेलों/महोत्सवों में रोड़ा!

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments