HomeUttarakhandAlmoraब्रेकिंग न्यूज : हरिद्वार, उधमसिंह नगर, अल्मोड़ा और पौड़ी में कोरोना धमाका,...

ब्रेकिंग न्यूज : हरिद्वार, उधमसिंह नगर, अल्मोड़ा और पौड़ी में कोरोना धमाका, कुल संख्या हुई 2401

देहरादून। स्वास्थ्य विभाग का दोपहरबाद 3बजे का हेल्थ बुलेटिन प्राप्त हो गया है। आज प्रदेश में कुल 57 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सबसे ज्यादा कोरोना पाजिटिव केस हरिद्वार में पाए गए हैं। यहां 17 लोग पाजिटिव मिले हैं। इसके बाद उधमसिंह नगर में 15 मामले सामने आए हैं। अल्मोड़ा आज तीसरे स्थान पर है यहां 11 मामले पाजिटिव पाए गए हैं। अल्मोड़ा में कोरोना पाजि​टिव पाए गए मरीजों के ट्रेवल हिस्ट्री पता नहीं है। यूएस नगर में आए पाजिटिव पाए गए 15 मरीजों में से छह दिल्ली,3 गुरुग्राम,दो नोएडा, एक मुंबई, एक रामपुर, एक मुरादाबाद और एक स्थानीय नागरिक कोरोना पाजिटिव पाया गया है।

हरिद्वार में आज पाजिटिव पाए गए 17 मरीजों में से 7 दिल्ली, 4 कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए स्थानीय लोग,लखनऊ, फरीदाबाद, बरेली व पंजाब से आए एक एक मरीज शामिल हैं। इसके अलावा एक स्थानीय व एक हेल्थ्ज्ञ केयर वर्कर भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। पौड़ी में आज दस लोग करोना पाजिटिव पाए गए। इनमें से 6 दिल्ली, दो लोकल है। दो के बारे में ज्यादा जानकारी फिलहाल विभाग के पास नहीं है।

नैनीातल जिले में आज दो कोरोना के मरीज पाए गए हैं। इनके बारे में विस्तृत जानकारी नहीं है। देहरादून में एक स्थानीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। टिहरी में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। आज 11 लोग को डिस्चार्ज किया गया। इनमें देहरादून के 7, चमोली के दो, बागेश्वर व अल्मोड़ा से एक एक मरीज शामिल है। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल 2401 हो गई है।

ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से click now

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments