HomeBreaking Newsयहां कॉन्वेंट स्कूल के 55 छात्र—छात्राएं आये संक्रमण की चपेट में, होम...

यहां कॉन्वेंट स्कूल के 55 छात्र—छात्राएं आये संक्रमण की चपेट में, होम आइसोलेटेड

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सितारगंज

नैनीताल जनपद के विभिन्न सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में विद्यार्थियों के संक्रमण में आने के बाद अब यूएस नगर से भी इस तरह के समाचार सामने आ रहे हैं। यहां एक कॉन्वेंट स्कूल के 55 छात्र—छात्राओं की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। आनन—फानन में सभी संक्रमित बच्चों को होम आइसोलेटेड कर देने के साथ ही संपर्क में आने वालों की भी जांच की जाने की तैयार चल रही है।

यह मामला यूएस नगर के सितारगंज में स्थित जीएस कॉन्वेंट स्कूल का है। गत दिवस रविवार को यहां चौंकाने वाली रिपोर्ट आई, जिसमें पाया गया कि स्कूल के 55 छात्र—छात्राएं संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इधर इस मामले में सितारगंज के स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार ने बतसश्स कि सितारगंज में 15 से 18 साल के किशोर—किशोरियों के वैक्सीनेशन का काम चल रहा था। वर्तमान जनवरी माह की 07 तारीख को इस स्कूल के 352 छात्र—छात्राओं को वैक्सीन लगनी थी, लेकिन 07 जनवरी को सिर्फ 155 विद्यार्थी ही स्कूल पहुंचे।

उन्होंने बताया कि हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा वैक्सीनेशन से पहले टेस्ट किये गये। रविवार को इसकी रिपोर्ट आई, जिसमें पता चला कि 55 छात्र—छात्राएं कोरोना संक्रमित हैं। अब सभी संक्रमित छात्र—छात्राओं का उपचार किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि किशोर—किशोरियों के लगातार संक्रमित होने के समाचार मिल रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार देखा जा रहा है कि जिन्हें अभी तक टीके नहीं लग पाये हैं, वह इन दिनों संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। इसके बावजूद राहत की बात यह है कि अब तक संक्रमित हुए स्कूली बच्चों में किसी की भी हालत गम्भीर नहीं है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments