HomeBreaking NewsCorona Breaking Nationa : कोरोना की Second wave ने फिर ढ़ाया कहर,...

Corona Breaking Nationa : कोरोना की Second wave ने फिर ढ़ाया कहर, एक सप्ताह में सर्वाधिक मौतें, 4 हजार 329 लोगों की देश में गई जान, 2.22 लाख से अधिक स्वस्थ भी हुए

ADVERTISEMENTS

कोरोना की दूसरी लहर देश में लगातार कहर ढा रही है। बीते एक सप्ताह के आंकड़े देखें तो मंगलार को आए नेशनल हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 24 घंटों के भीतर सर्वाधिक 4 हजार 329 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो गई है।

उल्लेखनीय है कि बीते कई दिनों से कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम—ज्यादा हो रही है। जब भी आंकड़े कुछ नीचे गिरते हैं तो इसे शुभ संकेत मान लिया जाता है। कई मीडिया रिपोर्टों में जल्दबाजी में यह दावा भी किया जाने लगा है कि अब कोरोना की दूसरी लहर खत्म होने वाली है।

हल्द्वानी ब्रेकिंग : सड़क किनारे पड़ा मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस

जबकि यदि इस तरह के दावे की सत्यता जांचनी है तो रोजाना हो रही जांचों की सही संख्या और कम से कम 10 दिन तक की रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद किसी निष्कर्ष में पहुंचा जा सकता है। चूंकि यदि संक्रमितों की संख्या गिरते दिखे तो यह भी देखना होगा कि जांचों की संख्या में तो कहीं कमी नही आ रही है। वहीं महज एक—दो दिन मौतों के कम आंकड़े से यह नही कहा जा सकता कि देश ने कोरोना से जंग जीत ली है।

आपको बता दें कि ​बीते 24 घंटों में देश में सात दिनो में सबसे ज्यादा 4329 लोगों की मौत हुई है। वहीं 2 लाख 63 हजार 533 नए मामले दर्ज हुए हैं। वर्तमान में भारत में 33 लाख 53 हजार 765 कोरोना वायरस के सक्रिय केस हैं।

Breaking : बच्चों के लिए बहुत खतरनाक है सिंगापुर में मिला कोरोना का नया Strain, तत्काल Singapore की सभी Flights करें Cancil, केजरीवाल ने किया ट्वीट

अब अगर बीते सात दिनों में हुई मौतों को जांचे तो रिपोर्ट इस प्रकार है —
16 मई : 4077, 15 मई : 3890, 14 मई : 4000, 13 मई : 4120, 12 मई : 4205 तथा 11 मई को 3876 जानें गई थी। यानी 11 मई को सबसे कम मौतें कोरोना की दर्ज हुई थीं।

हालांकि कोरोना से स्वस्थ होने वालों की भी बड़ी तादात है। पिछले 24 घंटे में 4 लाख 22 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। यह दावा सही है कि ठीक होने वालों की तादात नए संक्रमितों से अधिक है। बावजूद इसके, कोरोना से होने वाली मौतों को जब तक रोका नही जाता, तब तक महामारी के प्रकोप के कम या खत्म होने का दावा करना बेईमानी होगी।

Corona Breaking Nationa : कोरोना की Second wave ने फिर ढ़ाया कहर, एक सप्ताह में सर्वाधिक मौतें, 4 हजार 329 लोगों की देश में गई जान, 2.22 लाख से अधिक स्वस्थ भी हुए

देश में 269 डॉक्टरों की कोरोना से हो चुकी है मौत : आईएमए
कोरोना की दूसरी लहर के प्रकोप से फ्रंट लाइन वर्कर डॉक्टर भी सुरक्षित नही हैं। सीधे कहें तो सबसे अधिक खतरे में मेडिकल स्टॉफ ही है। अब तक देश में 269 डॉक्टरों की जान जा चुकी है। आईएमए ने इसकी पुष्टि की है।

बागेश्वर: अनियंत्रित कार सरयू नदी में गिरी, तीन लोग गंभीर घायल

नैनीताल जिले में कोरोना कर्फ्यू लागू – जानें गाइडलाइन के महत्वपूर्ण बिंदु

उत्तराखंड : दर्दनाक सड़क हादसा, 200 मी. गहरी खाई में जा गिरी मारूती कार, शिक्षक व उनकी पत्नी की मौत

कोरोना मरीजों को अब नही दी जायेगी Plasma therapy, WHO ने बहुत पहले ही कर दिया था आगाह, जानिये नई Guidelines….

उत्तराखंड : ब्रह्म मुहूर्त में खुले विश्वप्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट, मुख्यमंत्री का जनता से अनुरोध वर्चुअली करें दर्शन

आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. केके अग्रवाल का कोरोना से निधन

अपडेट ट्रक हादसा : मृतक की हुई पहचान, ट्रक सवार एक अन्य की तलाश, हल्द्वानी से थल के लिए निकला था यह ट्रक

उत्तराखंड : जारी हुआ लिखित आदेश, 25 तक बढ़ा कोविड Curfew, विस्तार से पढ़िये पूरी ख़बर…

उत्तराखंड कोरोना अपडेट : थम नहीं रहा मौतों का सिलसिला, 3719 नए केस, 3647 मरीज हुए ठीक

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments