रुद्रपुर। कोरोना वायरस की चपेट में सीपीयू के चार और कर्मचारी आ गये। तीन को होटल में आइसोलेट कराया गया है। जब कि एक मेडिकल कालेज, रुद्रपुर में भर्ती है। तीन ने 2 सितंबर को कोरोना टेस्ट कराया था। जिनकी रिपोर्ट 5 को पाॅजिटिव आने के बाद उन्हें सिडकुल क्षेत्र होटल में आइसोलेट कराया गया है। जबकि एक सीपीयू कर्मी एक हफ्ते से भर्ती है। उसके स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उसका मेडिकल कालेज, रुद्रपुर में उपचार चल रहा है।