HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : बिना टिकट रेल यात्रा करते मिले 384 यात्री, वसूला...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : बिना टिकट रेल यात्रा करते मिले 384 यात्री, वसूला 1.56 लाख जुर्माना

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, लक्सर

लक्सर रेलवे स्टेशन पर रेलवे द्वारा चले औचक चेकिंग अभियान के दौरान एक—दो नहीं, पूरे 384 यात्री बगैर टिकट यात्रा करते पाये गये। जिस पर विभाग ने उनसे कुल 1 लाख 56 हजार 300 रूपये का जुर्माना वसूला।

उल्लेखनीय है कि इन दिनों भारतीय रेलवे ने ​बगैर टिकट यात्रा करने वालों पर सख्ती करनी शुरू कर दी है। रेलवे ने साफ कर दिया है कि बिना टिकट यात्रा करने पर जुर्माने की राशि अब पहले के मुकाबले काफी ज्यादा वसूली जानी है। जुर्माना राशि मूल टिकट की राशी से भी भी काफी अधिक है। अतएव रेलवे ने आम जनता से आग्रह किया है कि कतई भी रेल यात्रा के दौरान बगैर टिकट नहीं बैठें, ताकि वह जुर्माने की कार्रवाई से बच सकें।

उच्चाधिकारियों के आदेश के तहत लक्सर रेलवे स्टेशन पर अनाधिकृत रूप से यात्रा करने वालों की धर—पकड़ के लिए अचानक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना टिक यात्रा करने वालों से 1.56 लाख 300 रूपये का जुर्माना वसूला गया। रेलेवे के अधिकारियों ने बताया कि चेकिंग के दौरान 384 यात्री बगैर टिकट मिले। विभाग का कहना है कि अनाधिकृत रूप से यात्रा किए जाने की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं, जिस कारण यह कार्रवाई करनी पड़ी।

अधिकारियों के मुताबिक टीम ने लक्सर रेलवे स्टेशन तथा प्लेटफार्म पर रुकने वाली गाड़ियों में चेकिंग की थी। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। अकसर देखा जा रहा है कि रेल में टिकट लेकर यात्रा करने वाले भी बगैर टिकट घुसने वालों के चलते खासे परेशान रहते हैं। बिना टिकट लोगों के झुंड रेल के विभिन्न डिब्बों में घुस आते हैं और अनावश्यक भीड़—भाड़ से दिक्कत पेश आती है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments