HomeBreaking Newsथम नहीं रहा कोरोना संक्रमण, दैनिक मामले 32 हजार से ऊपर

थम नहीं रहा कोरोना संक्रमण, दैनिक मामले 32 हजार से ऊपर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नई दिल्ली। तमाम प्रयासों के बावजूद देश में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है और नये मामलों में पिछले 24 घंटे में रिकार्ड 32 हजार से अधिक की बढ़ोतरी होने से संक्रमितों का आंकड़ा 9.68 लाख को पार कर गया है।
राहत की बात यह है कि इस महामारी से मुक्त होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है लेकिन संक्रमण के नये मामलों की दर उससे अधिक होने के कारण मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में 20,787 रोगी स्वस्थ हुए जबकि संक्रमण के रिकार्ड 32,695 नये मामले सामने आये और 606 की मृत्यु हुई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,68,876 तथा मृतकों की संख्या 24,915 हो गयी है। अब तक कुल 6,12,815 रोगमुक्त हो चुके हैं तथा देश में कोरोना संक्रमण के 3,31,146 सक्रिय मामले हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक होने के कारण स्थिति में सुधार होता दिख रहा है लेकिन महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, गुजरात और पश्चिम बंगाल में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।

कोरोना महामारी से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में 7,975 नये मामले सामने आने से संक्रमितों का आंकड़ा 2,75,640 पर पहुंच गया है। इसी अवधि में 233 लोगों की मौत हुई है जिसके कारण मृतकों की संख्या 10,928 हो गयी है। वहीं 1,52,613 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। संक्रमण के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंचे तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के मामले डेढ़ लाख के पार पहुंच गये हैं। राज्य में संक्रमितों की संख्या 4,496 बढ़कर 1,51,820 पर पहुंच गयी है और इसी अवधि में 68 लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 2,167 हो गयी है। राज्य में 1,02,310 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या में तेज वृद्धि के कारण कोरोना की स्थिति अब कुछ नियंत्रण में है। राजधानी में अब तक 1,16,993 लोग कोरोना की चपेट में आये हैं तथा इसके कारण मरने वालों की संख्या 3487 हो गयी है, वहीं अब तक 95,699 मरीज रोगमुक्त हुए हैं।
दक्षिण का राज्य कर्नाटक संक्रमितों की संख्या के मामले में गुजरात को पीछे छोड़कर चौथे स्थान पर पहुंच गया है। राज्य में 47,253 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 982 लोगों की इससे मौत हुई है।

वहीं 18,466 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। देश का पश्चिमी राज्य गुजरात संक्रमण के मामले में पांचवें स्थान पर आ गया है, लेकिन मृतकों की संख्या के मामले में यह महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद तीसरे स्थान पर है। गुजरात में 44,552 लोग वायरस से संक्रमित हुए हैं तथा 2,079 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 301,286 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं।

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के अब तक 41,383 मामले सामने आए हैं तथा इस महामारी से 1012 लोगों की मौत हुई है जबकि 25,743 मरीज ठीक हुए हैं। दक्षिण के एक और राज्य तेलंगाना में भी कोरोना संक्रमण के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। तेलंगाना में कोरोना संक्रमितों की संख्या 39,342 हो गयी है और 386 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 25,999 लोग अब तक इस महामारी से ठीक हुए हैं। आंध्र प्रदेश में संक्रमितों की संख्या में तेजी से वृद्धि होने के कारण यह सर्वाधिक प्रभावित राज्यों की सूची में पश्चिम बंगाल से ऊपर आ गया है।

राज्य में 35,451 लोग संक्रमित हुए हैं तथा मरने वालों की संख्या 452 हो गयी है, जबकि 18,378 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पश्चिम बंगाल में 34,427 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं तथा 1000 लोगों की मौत हुई है। वहीं अब तक 20,680 लोग स्वस्थ हुए हैं। राजस्थान में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या 26,437 हो गयी है और अब तक 530 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 19,502 लोग पूरी तरह ठीक हुए हैं। हरियाणा में 23,306 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं तथा 319 लोगों की मौत हुई है।

इस महामारी से मध्य प्रदेश में 682, पंजाब में 221, जम्मू-कश्मीर में 206, बिहार में 180, ओडिशा में 77, उत्तराखंड में 50, असम में 46, झारखंड में 38, केरल में 35, छत्तीसगढ़ में 20, पुड्डुचेरी में 21, गोवा में 18 , हिमाचल प्रदेश में 11, चंडीगढ़ में 11, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में तीन, मेघालय, दादर और नगर हवेली तथा दमन और दीव में दो तथा लद्दाख में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments