HomeUttarakhandDehradunUKSSSC Paper leak में गोवा से हुई 30वीं गिरफ्तारी, पूछताछ में हुआ...

UKSSSC Paper leak में गोवा से हुई 30वीं गिरफ्तारी, पूछताछ में हुआ ये खुलासा

देहरादून| उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर लीक मामले में उत्तराखंड एसटीएफ की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है, एसटीएफ ने उत्तर प्रदेश निवासी एक और व्यक्ति को गोवा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पेपर लीक मामले में एसटीएफ की ओर से यह 30वीं गिरफ्तारी है।

एसटीएफ के मुताबिक, पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ और साक्ष्यों पर एसटीएफ की एक टीम को संदिग्ध की जानकारी के लिए गोवा भेजा गया था, जहां पर अभियुक्त फिरोज हैदर पुत्र सैयद मोहम्मद रिजवी निवासी प्लॉट नंबर 2 श्याम विहार कॉलोनी सीतापुर रोड लखनऊ को नॉर्थ गोवा में पणजी से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। अभियुक्त फिरोज हैदर लखनऊ के माफिया गिरोह का सदस्य था, जो परीक्षा के प्रश्न पत्र लेकर अन्य के साथ हल्द्वानी आया और शशिकांत को उपलब्ध कराया गया था। गहन पूछताछ और साक्ष्यों से अभियुक्त का धामपुर जाना और वहां के नकल माफिया केंद्रपाल से संपर्क में होने की भी पुष्टि हुई है।

अब तक 30 लोग गिरफ्तार – अभियुक्तों के नाम

1- शूरवीर सिंह चौहान
2- कुलवीर सिंह (स्वामी डेल्टा कोचिंग सेन्टर करनपुर देहरादून)
3- मनोज जोशी पीआरडी (पीआरडी पूर्व कर्मचारी UKSSSC रायपुर देहरादून)
4- गौरव नेगी
5- जयजीत दास (प्रोग्रामर, प्रिंटिंग प्रेस लखनऊ यूपी)
6- मनोज जोशी कनिष्ठ सहायक (कनिष्ठ सहायक सितारगंज न्यायालय ऊधमसिंहनगर)
7- अभिषेक वर्मा (कर्मचारी प्रिंटिंग प्रेस लखनऊ यूपी)
8- दीपक चौहान (मेडिकल यूनिवर्सिटी हे.न.ब. सेलाकुई में संविदा कर्मचारी)
9- भावेश जगूडी (मेडिकल यूनिवर्सिटी हे.न.ब. सेलाकुई में संविदा कर्मचारी)
10- दीपक शर्मा
11- अमरीष कुमार (उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी ऊधमसिंहनगर में नियुक्त)
12- महेन्द्र चौहान (कनिष्ठ सहायक नैनीताल न्यायालय में)
13- हिमांशु काण्डपाल (कनिष्ठ सहायक रामनगर न्यायालय में)
14- तुशार चौहान
15- गौरव चौहान (अपर निजी सचिव, सचिवालय उत्तराखण्ड)
16- सूर्य प्रताप (अपर निजी सचिव, सचिवालय उत्तराखण्ड)
17- उत्तरकाशी में तैनात शिक्षक तनुज शर्मा निवासी रायपुर
18- उत्तरकाशी जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत
19- अंकित रमोला निवासी उत्तरकाशी नौगांव
20- धामपुर निवासी जूनियर इंजीनियर ललित राज शर्मा
21- चंदन सिंह मनराल
22- जगदीश गोस्वामी पुत्र गोपाल बाबू गोस्वामी निवासी चांदी खेत पोस्ट ऑफिस गनाई थाना चौखुटिया जिला अल्मोड़ा
23- दिनेश चंद्र जोशी पंतनगर यूनिवर्सिटी में रिटायर्ड अधिकारी A. E. O. निवासी कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी
24- केंद्रपाल पुत्र भीम सिंह निवासी टीचर कॉलोनी धामपुर उत्तर प्रदेश।
25- RIMS कंपनी का कर्मचारी प्रदीप पाल निवासी बाराबंकी उत्तर प्रदेश
26- आरआईएमएस कंपनी लखनऊ (RIMS Company Lucknow) का मालिक राजेश चौहान
27- शशिकांत उत्तर प्रदेश के चंदौली निवासी, वर्तमान पता हल्द्वानी
28- विपिन बिहारी उत्तर प्रदेश सीतापुर (RMS कंपनी लखनऊ का पूर्व कर्मचारी)
29- राजकीय प्राथमिक विद्यालय, चंपावत लोहाघाट के बेसिक शिक्षक बलवंत सिंह रौतेला
30- फिरोज हैदर पुत्र सैयद मोहम्मद निवासी सीतापुर रोड लखनऊ, गोवा के पणजी से गिरफ्तार

ये है मामला

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने स्नातक स्तरीय परीक्षा गत वर्ष दिसंबर में कराई थी। इसके बाद से ही लगातार इसमें धांधली की बात सामने आ रही थी। बीती 22 जुलाई को मुख्यमंत्री के निर्देश पर रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। तब इसकी जांच एसटीएफ को सौंपी गई। इसके बाद से ही एसटीएफ कड़ियां जोड़कर पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस मामले में अब तक 30 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments