HomeUttarakhandAlmoraAlmora: रात तस्करी हो रही शराब की 27 पेटियां पकड़ी, आरोपी कार...

Almora: रात तस्करी हो रही शराब की 27 पेटियां पकड़ी, आरोपी कार चालक गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिले की चौखुटिया थानांतर्गत पुलिस ने कार में तस्करी की जा रही अंग्रेजी शराब की 27 पेटियां पकड़ी। जो रात अवैध रूप से परिवहन की जा रही थी, लेकिन पुलिस चेकिंग मेें पकड़ी गई। बरामद शराब की कीमत दो लाख रुपये बताई गई है। फिलहाल आरोपी चालक को गिरफ्तार करते हुए वाहन सीज कर लिया गया है।

थानाध्यक्ष चौखुटिया दिनेश नाथ महन्त के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नौला तिराहा जालली रोड पर रात्रि में चेकिंग की। इस बीच इको कार संख्या यूके 01बी 5563 को रोककर चेक किया। तो कार में से चालक बृजलाल वर्मा पुत्र स्व. आनंद लाल वर्मा, निवासी कन्होणी, थाना चौखुटिया, अल्मोड़ा के कब्जे से 27 पेटियों में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने कार को सीज कर लिया और चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना चौखुटिया में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महन्त ने बताया है कि बरामद शराब की कीमत करीब दो लाख रुपये है। उन्होंने आरोपी चालक शराब जालली से मासी की ओर ला रहा था। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महन्त, आरक्षी प्रदीप रौतेल, महेश आर्या, नवीन गोस्वामी व संदीप कुमार शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments