HomeBreaking Newsलालकुआं/मोटाहल्दू : एक ही थाने में अरसे से डटे पुलिसकर्मियों को एसएसपी...

लालकुआं/मोटाहल्दू : एक ही थाने में अरसे से डटे पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने ताश के पत्तों की तरह फेंटा, लालकुआं कोतवाली से ही 26 ट्रांसफर

ADVERTISEMENTS

विक्की पाठक

लालकुआं/मोटाहल्दू। एक ही जगह अरसे से जमे पुलिस कर्मियों को एसएसपी ने ताश के पत्तों के तरह फेंट दिया है। अकेले लालकुआं पुलिस थाने से 26 सिपाहियों व हवलदारों का ट्रांसफर हुआ है। इसमें हल्दूचौड़ चौकी के तीन सिपाही भी शामिल हैं। महिला कर्मचारियों के नाम भी इस सूची में शामिल हैं।

किच्छा ब्रेकिंग : 200 किलो गौ मांस के साथ एक गिरफ्तार, तीन फरार

मिल रही जानकारी के अनुसार लालकुआं कोतवाली के अधीन चौकियों में तैनात 26 पुलिस कर्मियों को स्थानांतरण किया गया है। सूत्रों के मुताबिक यह कर्मचारी तीन वर्ष से एक ही स्थान पर टिके हुए थे। जनपद के अन्य थानों में तैनात दर्जनों पुलिसकर्मियों को भी स्थानांतरण आदेश थमा दिया गया है।

क्रिएटिव न्यूज एक्सप्रेस की खबरों को अपने मोबाइल पर पाने के लिए लिंक को दबाएं

एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने कल सिपाहियों, हवालदारों व महिला पुलिसकर्मियों की स्थानांतरण सूची पर हस्ताक्षर किए। आज यह सूची पुलिस थानों तक पहुंच गई।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments