उत्तराखंड में 24 IAS अधिकारियों के तबादले, नैनीताल, अल्मोड़ा, हरिद्वार के DM बदले

Uttarakhand 24 IAS Transfer | उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है, शासन ने 24 आईएएस और एक पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए है। इनमें नैनीताल, अल्मोड़ा, हरिद्वार जिले के जिलाधिकारी (DM) को बदला गया है।
नैनीताल जिले के जिलाधिकारी को धीराज सिंह गर्ब्याल को अब हरिद्वार का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
अल्मोड़ा की जिलाधिकारी वंदना को नैनीताल का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
विनीत कुमार तोमर को अल्मोड़ा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
नैनीताल के मुख्य विकास अधिकारी संदीप तिवारी को एमडी केएमवीएन की जिम्मेदारी दी गई है।
IAS मनीषा पवार को अध्यक्ष राजस्व परिषद उत्तराखंड तथा अपर मुख्य सचिव पुनर्गठन की जिम्मेदारी दी गई है।
IAS आनंद वर्धन को अपर मुख्य सचिव वित्त तथा अवस्थापना विकास आयुक्त की जिम्मेदारी मिली है।
आईएएस रमेश कुमार सुधांशु को प्रमुख सचिव लोक निर्माण हटा कर प्रमुख सचिव शहरी विकास बनाया गया है।
IAS डीआर मीनाक्षी सुंदरम को सह सचिव वित्त से हटाकर सचिव नियोजन बनाया गया है।
IAS नितेश कुमार झा को सचिव पेयजल से हटाकर सचिव ग्रामीण विकास बनाया गया है।
IAS अरविंद सिंह हयांकी को सचिव पेयजल बनाया गया है।
आईएएस सचिन कुर्वे को सवि नागरिक उड्डनय बनाया गया है।
IAS दिलीप जावलकर को सचिव नागरिक उड्डयन से हटाया गया है।
IAS बीवीआरसी पुरुषोत्तम को सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण ग्रामीण विकास हटाया गया है।
IAS पंकज कुमार पांडे को सचिव लोक निर्माण विभाग बनाया गया है।
IAS रंजीत कुमार सिन्हा को सचिव पुनर्गठन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
आईएएस हरी चंद्र सेमवाल को सचिव मानवाधिकार आयोग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
आईएएस बृजेश कुमार संत से महानिदेशक खनन हटाया गया है।
IAS चंद्रेश कुमार यादव से सचिव पुनर्गठन की जिम्मेदारी हटाई गई।
IAS विजय कुमार यादव से सचिव वन तथा पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन हटाया गया है।
IAS डॉ. वी षणमुगम को सचिव वित्त तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड बनाया गया है।
आईएएस विनय शंकर पांडे को जिलाधिकारी हरिद्वार से हटाया गया और सचिव मुख्यमंत्री औद्योगिक विकास बनाया गया।
IAS दीपेंद्र कुमार चौधरी को सचिव शहरी विकास से हटाया गया और सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण बनाया गया।
IAS सी रविशंकर को मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड से हटाया गया।
IAS धीराज सिंह गर्ब्याल को जिलाधिकारी हरिद्वार, मेला अधिकारी हरिद्वार और उपाध्यक्ष हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण बनाया गया है।
आईएएस वंदना को जिलाधिकारी नैनीताल बनाया गया है।
IAS विनीत तोमर को जिलाधिकारी अल्मोड़ा बनाया गया है।
IAS संदीप तिवारी को एमडी कुमाऊं मंडल विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
PCS अरविंद कुमार पांडे को सचिव मानवाधिकार आयोग हटाया गया है।


