अल्मोड़ा। एसएसपी पीएस मीणा द्वारा लाॅक डाउन के दौरान बाजार बन्दी का फायदा उठाकर अवैध रूप से शराब की तस्करी करने वालों पर सर्तक दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं। आज अल्मोड़ा पुलिस ने 23 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद करने मेें सफलता प्राप्त की है। वहीं लमगड़ा में एक वीरान खण्डहर में छुपाकर रखी गई शराब भी बरामद कर ली गई है।
एसओजी की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरूण कुमार वर्मा, उनि सन्तोष देवरानी चौकी प्रभारी एनटीडी, कानि दीपक खनका, कानि दिनेश नगरकोटी (एसओजी), होम गार्ड दिवान सांगा द्वारा पपरसैली तिराहे के पास पहुंचे। वहां वाहन संख्या- यूके-01बी-9525 को चैक किये जाने पर सुन्दर सिंह मेहरा पुत्र दलीप सिंह ग्राम गद्योली अल्मोड़ा के कब्जे से 18 पेटी अंग्रेजी अवैध शराब बरामद की गयी। एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब की ब्रिकी करने वालों पर नजर रखी जा रही थी सूचना प्राप्त होने पर उक्त वाहन चैक किया गया। वाहन में 10 पेटी मैकडवाॅल, 08 पेटी राॅयल स्टेग व्हिस्की कुल- 18 पेटी (कीमत-एक लाख अड़तालीस हजार आठ सौ रूपये) बरामद की गयी। जिस पर सुन्दर सिंह मेहरा को गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में धारा- 60/72 आबकारी अधि0/188 भा0द0वि0/2/3 महामारी अधि0/51(ख) आपदा प्रबन्धन अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
उधर थाना लमगड़ा अंतर्गत उनि श्याम सिंह बोरा चौकी प्रभारी मोरनौला मय पुलिस टीम गश्त पर थे। इस दौरान शहरफाटक चौड़ा अनुली को जाने वाले कच्चे रास्ते पर बने खण्डहर से अभियुक्त वीरेन्द्र सिंह फर्तयाल पुत्र डिगर सिंह निवासी ग्राम डोल शहरफाटक अल्मोड़ा द्वारा छुपाई गयी 59 बोतल देशी मसालेदार शराब (कीमत 20060 रूपये) बरामद की गयी है। थानाध्यक्ष लमगड़ा जगदीश ढकरियाल ने बताया कि अभियुक्त वीरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार करते हुए थाना लमगड़ा में धारा- 60 आबकारी अधि0/188 भा0द0वि0/51(ख) आपदा प्रबन्धन अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।
अल्मोड़ा : लॉक डाउन में भी बाज नही आ रहे तस्कर, कुल 23 पेटी अंग्रेजी—देशी शराब बरामद, लमगड़ा में मिली खण्हर में छुपाई गई शराब
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

