HomeHimachalब्रेकिंग नालागढ़: गोलजमाला में 22 वर्षीय चालक की पेड़ से लटकी मिली...

ब्रेकिंग नालागढ़: गोलजमाला में 22 वर्षीय चालक की पेड़ से लटकी मिली लाश, भाई बोला सुसाइड नहीं कर सकता वो

ADVERTISEMENTS

नालागढ़। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत गोलजमाला गांव में एक 22 वर्षीय युवक द्वारा सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि 22 वर्षीय चालक बद्दी से नालागढ़ के गोल जमाला में गाड़ी लेकर आया था और 2 दिन बीत जाने के बाद चालक का शव फैक्ट्री के साथ ही कुछ दूरी पर स्थित खेतों में एक पेड़ से लटका मिला है। घटना की सूचना पुलिस थाना नालागढ़ को दी गई और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम में मौके का जायजा लेने के बाद शव को पेड़ से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल भिजवाया। नालागढ़ के सिविल अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही असल कारणों का खुलासा हो पाएगा।

मृतक की पहचान राजेंदर के रूप में हुई है जो की बद्दी के गुल्लरवाला गांव का रहने वाला था। गाड़ी लेकर नालागढ़ के गोल जमाला में आया था। इस बारे में जब हमने मृतक के भाई से बात की तो उसने बताया कि उसका भाई सुसाइड नहीं कर सकता है, उसने आशंका जताई कि उसको किसी ने मारा है और उसको मारने के बाद पेड़ से लटका दिया गया है। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा है कि मामले में जो भी दोषी पाया जाए उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

इस बारे में जब हमने सिविल अस्पताल नालागढ़ के डॉक्टर से बात की तो उन्होंने कहा कि प्राथमिक तौर पर लग रहा है कि यह एक सुसाइड केस है उन्होंने कहा कि लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही असल कारणों का खुलासा हो पाएगा। उन्होंने कहा कि अब मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments