अल्मोड़ा। आज कुल 22 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सल्ट से 15, ताड़ीखेत से 2, धौलादेवी से 1 के अलावा 04 कोरोना संक्रमित हवालबाग से हैं। जिनमें जाखनदेवी, पुलिस लाइन आदि मोहल्ले के लोग शामिल हैं। जनपद में आज की तारीख तक कोरोना का आंकड़ा 1777 पहुंच चुका है। एक्टिव केस 123 हैं। अलबत्ता इतना कहा जा सकता है कि अनलॉक के दौरान भी और नवरात्रों के सीजन में लोगों को विशेष सावधान रहने की जरूरत है। अनावश्यक रूप से भीड़ जमा करने पर आज भी उतना ही खतरा है, जितना पहले था।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।