HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: विश्व​ प्रसिद्ध बैजनाथ धाम में प्रज्वलित हुए 2100 दीये

बागेश्वर: विश्व​ प्रसिद्ध बैजनाथ धाम में प्रज्वलित हुए 2100 दीये

— डीएम व ब्लाक प्रमुख ने किया बसंत दीपोत्सव का शुभारंभ

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: विश्व प्रसिद्ध धाम बैजनाथ मंदिर में बसंत दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ डीएम अनुराधा पाल और ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। बसंतोत्सव के तहत गोमती नदी तट और मंदिर प्रांगण में 2100 दीये जलाए गए। साथ ही रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस मौके पर डीएम अनुराधा पाल ने कहा कि ऐसे आयोजन पर्यटन गतिविधि को बढ़ाने में सहायक होते हैं। उन्होंने बैजनाथ विश्व प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटक स्थल बताते हुए कहा कि प्रतिवर्ष पर्यटक हजारों की संख्या में यहां पहुंचते हैं। बैजनाथ कौसानी क्षेत्र के विकास के लिए सरकार प्रयासरत है। गंगा आरती कार्यक्रम के माध्यम से पर्यटक अच्छा संदेश लेकर जाएंगे। सांस्कृतिक मंच के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।

दीपोत्सव के तहत विभिन्न कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, एसडीएम राजकुमार पांडे, तहसीलदार तितिक्षा जोशी, पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्य, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहुमी, गोपाल सिंह की किरमोलिया, एड. जेसी आर्य, महेश बिष्ट, रमेश जोशी, इंद्र सिंह बिष्ट, बैजनाथ के ग्राम प्रधान राजेंद्र गोस्वामी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डीएस मेहता ने किया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments