HomeUttarakhandAlmoraब्रेकिंग न्यूज : देहरादून में 21, उधमसिंह नगर में 14 और अल्मोड़ा-हरिद्वार...

ब्रेकिंग न्यूज : देहरादून में 21, उधमसिंह नगर में 14 और अल्मोड़ा-हरिद्वार में मिले 3-3 कोरोना पाजिटिव, आंकड़ा हुआ 3417

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

देहरादून। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग का हेल्थ बुलेटिन आ गया है। आज राज्य में कोरोना के 45 नए केस सामने आए हैं। इनके साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3417 हो गया है। जबकि 12 लोगों को स्वास्थ्य लाभ के बाद घर भेजा गया है। प्रदेश में इस समय 623 एक्टिव केस हैं।
आज अल्मोड़ा में तीन केस सामने आए हैं। इनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं बताई गई है। चमोली में आज मुंबई से लौटा एक प्रवासी कोरोना पाजिटिव पाया गया। देहरादून में आज 21 केस सामने आए। इसमें से नौ किसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। दो स्वस्थ्य कर्मी भी आज दून में कोरोना पाजिटिव मिले हैं। चार संक्रमितों की विभाग के पास कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। 6 प्रवासी भी कोरोना संक्रमित निकले हैं। उधमसिंह नगर में आज 14 कोरोना संक्रमित सामने आए ​हैं। इनमें से 6 किसी कोरोना संक्रमित के संपर्क में संक्रमित होने वाले मामले हैं। जबकि दो दिल्ली, एक मुंबई और एक हिसार से लौटा प्रवासी है। चार के बारे में विभाग के पास कोई आंकड़ा नहीं है। हरिद्वार में तीन पाजिटिव सामने आए, तीनों स्थानीय कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आकर पाजिटिव हुए हैं। रुद्रप्रयाग में दिल्ली से वापस लौटा व्यक्ति संक्रमित पायश गया है। रुद्रप्रयाग में एक बार कोरोना मुक्ति के बादा कोरोना की वापसी हुई है। टिहरी में आज दिल्ली औा मुंबई से लौटे दो लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments