HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग : पोस्को एक्ट में आरोपी को 20 साल का कठोर...

बागेश्वर ब्रेकिंग : पोस्को एक्ट में आरोपी को 20 साल का कठोर कारावास

ADVERTISEMENTS

⏩ नाबालिग युवती को भगा ले जाने का मामला

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

विशेष न्यायालय के न्यायाधीश शंहशाह मोहम्मद दिलवार दानिश ने पोक्सो अधिनियम में दोषी को 20 वर्ष का कठोर करावास की सजा सुनाई है। दोषी को 05 हजार रुपये का अर्थदंड से भी दंडित किया, जबकि 363, 366 ए और 376 में उसे दोषमुक्त करने का फैसला सुनाया है।

23 फरवरी 2021 की सुबह कपकोट के एक गांव से एक नाबालिग गायब हो गई। उसकी उम्र 17 वर्ष 10 महीना थी। उसके भाई ने रिश्तेदारों से पूछताछ की, लेकिन उसका पता नहीं चला। उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया। जिसमें लिखा था कि मैं आप लोगों से कहीं दूर चली गई हूं। आप मुझे माफ कर देना। मैसेज जाख गांव निवासी भगवत सिंह के नंबर से था।

स्वजनों ने पटवारी के यहां रिपोर्ट दर्ज कराई। पटवारी ने दोषी को पांच मार्च 2002 को उसके घर से उसे गिरफ्तार किया। पीड़िता भी उसी के घर के पास बरामद हुई। उसके बयान लिए गए। उसने बताया कि भगवत उसे लेकर हल्द्वानी, दिल्ली और बंगलूरु ले गया। उसका शारीरिक शोषण किया। मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित हुआ। पुलिस ने पोक्सो समेत 363, 366 ए, 376 में मामला दर्ज किया। पीड़िता गर्भवती थी। दोषी और पीड़िता का डीएनए टेस्ट किया गया। विशेष लोक अभियोजन खड़क सिंह कार्की ने पीड़िता को न्यायालय में पेश किया और वह मुकर गई। अभियुक्त पर आरोप लगाने से इंकार कर दिया और दवाब में लेने की बात की। डीएनए रिपोर्ट में अभियुक्त भगवत सिंह और पीड़िता को बयोलोजिकल माता-पिता बताया गया। मामले में विशेष न्यायालय के न्यायाधीश एसएमडीडी ने भगवत सिंह को पोक्सो में दोषी पाया और उसे 20 वर्ष का कठोर करावास की सजा सुनाई। दोषी को पांच हजार रुपये का अर्थदंड से भी दंडित किया। जबकि 363, 366 ए और 376 में उसे दोषमुक्त करने का फैसला सुनाया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments