HomeCrimeहल्द्वानी: चरस और गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, कार और बाइक...

हल्द्वानी: चरस और गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, कार और बाइक जब्त

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्ट, हल्द्वानी

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

नैनीताल पुलिस ने ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025’ के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर की गई दो अलग-अलग कार्रवाई में, एसओजी और बेतालघाट पुलिस ने चरस और गांजे की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इनके कब्जे से कुल 944 ग्राम चरस और 4.880 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। तस्करी में इस्तेमाल की गई एक कार और एक मोटरसाइकिल भी सीज कर दी गई हैं।

हल्द्वानी में चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र और सीओ सिटी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में, एसओजी प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने हल्द्वानी में पंचायत घर के पास चेकिंग के दौरान एक कार (UA 04 B 1500) को रोका। कार की तलाशी लेने पर, उसमें सवार रविंद्र आर्य उर्फ रवि के पास से 944 ग्राम अवैध चरस मिली। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 1.88 लाख रुपये है।

आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में निरीक्षक हरपाल सिंह, एसआई फिरोज, एसआई मनोज कुमार, कांस्टेबल अरुण राठौर, कांस्टेबल संतोष बिष्ट, कांस्टेबल भूपेंद्र ज्येष्ठा और कांस्टेबल नीरज शामिल रहे।

बेतालघाट में गांजे के साथ युवक पकड़ा गया

वहीं, दूसरी कार्रवाई में, थानाध्यक्ष बेतालघाट विजय नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बेतालघाट-भुजान मार्ग पर रातौड़ा पुल के पास चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल (UK19 B 3583) से 4.880 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। मोटरसाइकिल पर सवार युवक की पहचान दीपक उर्फ दीपक दिवाकर (उम्र 19 वर्ष) के रूप में हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके वाहन को सीज कर दिया गया है।

आरोपी के खिलाफ थाना बेतालघाट में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। पुलिस टीम में एसआई हरि राम, कांस्टेबल दीपक सिंह रावत और कांस्टेबल दीपक सिंह सामंत शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments