HomeUttarakhandDehradunभाजपा की रणनीति : 15000 कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण, कार्ययोजना बैठक...

भाजपा की रणनीति : 15000 कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण, कार्ययोजना बैठक में बताईं तैयारियां

ADVERTISEMENTS

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के 252 मंडलों में अक्टूबर माह में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण वर्गों के सफल बनाने के लिए कार्ययोजना बैठक होटल वॉइस राइन में सम्पन्न हुई बैठक का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया जिसमे भगत ने कहा कि आज कार्यकर्ताओं के समर्पण त्याग तपस्या के कारण पार्टी देश व प्रदेश के कई राज्यों की सत्ता में हैं हमें इन प्रशिक्षण वर्गों के माध्यम से ऐसे ही समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण कर मिशन 2022 के लक्ष्य को हासिल करना है।
बंशीधर भगत ने उद्धघाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि इन वर्गों से हमे ऐसे विचारधारा को समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है जो आगामी 30 वर्षों तक देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार व संग़ठन स्थापित करने को समर्पित हो सके। उन्होंने आह्वान किया कि इन प्रशिक्षण वर्गों को सभी लोगों ने इस कोरोना काल का ध्यान रखते हुए स्वयं की एवं दूसरो की सुरक्षा का भी ध्यान रख कर सफल बनाना है।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण प्रक्रिया कार्यक्रम आयोजन भर नहीं है, प्रशिक्षण से व्यक्ति निर्माण के साथ संगठन के कार्यों, उनसे जुड़े महापुरुषों व पार्टी के विचारों के बारे में गहनता से जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि भाजपा पहाड़ में चलने वाले पगडंडी के समान है उस पर निरंतर चलने से रास्ता बनता जाता है इसलिए हम सभी को उस पगडंडी पर निरंतर चलकर उसके विस्तार के लिए अछे व विचारधारा से जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं का निर्माण करना चाहिए।इस अवसर पर प्रदेश महामंन्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम को देख रहे राजेन्द्र भंडारी ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य हरेक कार्यकर्ताओं में पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे विचार व संस्कारों का निर्माण करना है साथ ही उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण मिशन 2022 के लक्ष्य को ध्यान में रखकर उनमें किसी प्रकार का कोई विचलन न हो उसे दूर कर उनमें सबसे पहले राष्ट्रहित सर्वोपरी है का भाव उनमें जगाना है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से हम प्रदेश में 15 हजार कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर आदर्श कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है।
इस अवसर पर प्रान्त प्रशिक्षण प्रमुख सरकार में राज्यमंत्री ज्योति गैरोला ने प्रशिक्षण वर्ग के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। मंडल प्रशिक्षण वर्ग की इस कार्ययोजना बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों प्रान्त प्रशिक्षण टोली व जिला प्रशिक्षण प्रमुख व सह प्रशिक्षण प्रमुखों ने भाग लिया बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार द्वारा किया गया।
बैठक में समापन सत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंन्द्र सिंह रावत ने कहा कि राजनीति हमारे लिए पेशा नही एक सेवा का मिशन है ये संस्कार प्रशिक्षण के माध्यम से ही भाजपा कार्यकर्ताओं को दिए जाते हैं उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति का आवश्यक अभिन्न हिस्सा है प्रशिक्षण जन संघ से लेकर भाजपा में कार्यकर्ताओं को परिपक्वता के लिए दिए जाते कार्यकर्ताओं में राजनीतिक सामाजिक व्यवहारिक समझ बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमो का आयोजन होता है। प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में संस्कार व विचारों का विकास होता है प्रशिक्षित कार्यकर्ता किसी व्यक्ति से नही विचार के साथ जुड़कर सदैव पार्टी के प्रति समर्पित रहता है।

आज सुनिए सुनो कहानी में हिमाचल के कथाकार प्रदीप गुप्ता की कहानी आन डयूटी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments