HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: नगर से 15 गोवंशीय पशुओं को बाजपुर भेजा

अल्मोड़ा: नगर से 15 गोवंशीय पशुओं को बाजपुर भेजा

ADVERTISEMENTS

✍️ पालिका ने पशुपालन विभाग के सहयोग से चलाया अभियान

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां नगरपालिका परिषद ने पशुपालन विभाग का सहयोग लेते हुए आज आवारा घूम रहे गोवंशीय पशुओं का पकड़कर गोसदन बाजपुर भेजने का अभियान चलाया। इस अभियान में 15 पशुओं को संरक्षण के लिए गौ सदन भेजा गया।

आज नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा ने पशुपालन विभाग के सहयोग से अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में विचरण कर रहे 15 निराश्रित गोवंशीय पशुओं को संरक्षण के लिए पकड़कर बाजपुर गो सदन भेजा। पालिका द्वारा समय—समय पर नगर से आवारा गोवंश पशुओं को हटाने की कार्यवाही होती है। इस अभियान में सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह भण्डारी, वन पर्यवेक्षक, पशु चिकित्साधिकारी, रूप सिंह, हरीश चन्द्र, बसन्त बल्लभ पाण्डे तथा पालिका के निर्माण अनुभाग के कर्मचारी शामिल रहे। इधर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने बताया कि आज के अभियान के क्रियान्वयन में 90,000 हजार अनुमानित व्यय हुआ। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद, अल्मोड़ा द्वारा वर्तमान तक नगर क्षेत्र से 256 निराश्रित गोवंश पशुओं को गो सदनों में भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा सभी गोवंश स्वामियों को सचेत किया जाता है कि वे अपने गोवंश को नगर क्षेत्र में कदापि आवारा न छोड़ें अन्यथा संबंधित गोवंश पशु स्वामी के विरूद्व नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments