HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : जिला सहकारी बैंक मुख्यालय में 15.95 लाख का ऋण...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : जिला सहकारी बैंक मुख्यालय में 15.95 लाख का ऋण वितरित, सीएम घस्यारी कल्याण योजना

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल के दिशा निर्देशन में आज आज अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक के मुख्यालय में बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना का आयोजन किया गया। इस मौके पर योजना के तहत 15.95 लाख का ऋण वितरित किया गया।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री एवं सहकारी मंत्री अमित शाह के द्वारा ऑनलाईन माध्यम से किया गया। इस कार्यक्रम के तहत बैंक मुख्यालय में मोटर साइकिल टैक्सी ऋण योजना के अन्तर्गत 15.95 लाख रुपये का ऋण बांटा गया। जिसमें बैंक डारेक्टर विनीत बिष्ट, कमला बहुगुणा एवं बैंक के सचिव, महाप्रबंधक नरेश चंद्र, उप महाप्रबंधक धनराज सिंह नपच्याल, अनुभाग अधिकारी श्वेता उपाध्यक्ष, शेखर बिष्ट, भूपेन्द्र बिष्ट , लता तिवारी, राजीव कुमार, बैक मैनेजर पंकज जोशी, सेनु सिंह, पीयूष , भगवान सिंह चुफाल, महेन्द्र बिष्ट, विक्रम सिंह बिष्ट, कार्तिक गौड़ा, आदित्य जोशीसमेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments