HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: स्कूल हास्टल से भागी 14 वर्षीय बालिका

अल्मोड़ा: स्कूल हास्टल से भागी 14 वर्षीय बालिका

ADVERTISEMENTS

✍️ त्वरित कार्यवाही कर पुलिस ने बस में सफर करते सकुशल बरामद की

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां नगर के एक विद्यालय में अध्ययनरत एक बालिका स्कूल हास्टल से बिना बताए भाग निकली। जैसे ही उसके गायब होने का पता चला, तो विद्यालय प्रबंधन सकते में आ गया और अविलंब इसकी सूचना पुलिस को दी। आनन—फानन में हरकत आई पुलिस ने इस 14 वर्षीय बालिका को बस से बरामद कर लिया।

मामला गत दिवस का है। एक 14 वर्षीय बालिका स्कूल के हास्टल से बिना बताए चल दी। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, तो छानबीन शुरू हुई। इसी बीच पता चला कि यह छात्रा बस में बैठकर सोमेश्वर की तरफ जा रही है। इस पर सोमेश्वर थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर छात्रा को सकुशल बरामद कर​ लिया और छात्रा के परिजनों को बुलाया गया। तत्पश्चात उनके सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments