HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: पालिकाध्यक्ष के लिए कांग्रेस से 14 लोगों ने पेश की दावेदारी

अल्मोड़ा: पालिकाध्यक्ष के लिए कांग्रेस से 14 लोगों ने पेश की दावेदारी

✍️ अब पालिका चुनाव की तैयारी को रणनीति बनाने में जुटी कांग्रेस
✍️ जनसंख्या बढ़ी, फिर भी 2000 मतदाता कम होना आश्चर्यजनक: भोज

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा ने अब पालिका चुनाव के लिए ताना—बाना बुनना शुरू कर दिया है। इसके लिए ठोस रणनीति पर मंथन शुरू हो गया है। इसमें अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करने वालों से आवेदन मांगे, तो कांग्रेस से जुड़े 14 लोगों ने दावेदारी पेश की है।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ‘गुड्डू’ ने बताया कि दावेदारी करते हुए आवेदन करने वालों में निवर्तमान सभासद राजेंद्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार जोशी, जिला संगठन महामंत्री त्रिलोचन जोशी, जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष किशन लाल, सेवादल के प्रदेश सचिव महेश आर्या, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, जिला महामंत्री गीता मेहरा, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव लता तिवारी, उपभोक्ता फोरम की पूर्व सदस्य लीला जोशी, प्रदेश सचिव रजनी टम्टा, ओबीसी प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज वर्मा शामिल हैं।
मतदाता सूची में दो हजार नाम कम: भोज

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने बताया कि आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के पश्चात दावेदारों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में पिछले नगरपालिका चुनाव के मुकाबले लगभग 2000 लोगों के नाम कम होने पर आश्चर्य जताया है। उन्होंने कहा है कि अल्मोड़ा शहर की जनसंख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने तमाम लोगों के नाम मतदाता सूची में जुड़ने से छूटे होने का अंदेशा जताया है और पुरजोर मांग की है कि मतदाता सूची में छूटे लोगों के नाम जोड़े जाएं। इसके​ लिए दुबारा मतदाता सूची तैयार की जाए।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

News Hub