HomeUttarakhandAlmoraधूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं० गोविन्द बल्लभ पंत की 135...

धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं० गोविन्द बल्लभ पंत की 135 वीं जयंती

ADVERTISEMENTS

✒️ विभिन्न स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

शनिवार को भारत रत्न पं० गोविंद बल्लभ पंत की 135 वीं जयंती धूम-धाम से मनायी गयी। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने नगर में प्रभात फेरी निकाली।

पं० गोविन्द बल्लभ पन्त पार्क समारोह स्थल पर मुख्य अतिथि महिला आयोग उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति साह मिश्रा द्वारा पं० पंत की मूर्ति में पुष्प मालाओं से माल्यार्पण किया गया। उसके बाद स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत गीत, वंदेमातरम आदि का गान किया। देश भक्ति गीत प्रतियोगिता भी हुई। कार्यक्रम के दौरान पत्रिका श्रद्धांजलि (Tributes) का भी विमोचन हुआ। कार्यक्रम संयोजक विमल सती ने पं० गोविंद बल्लभ की ऐतिहासिक जीवनी पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही मंचासीन में महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा के साथ विशिष्ट अतिथि भुवन लाल साह एवं आयोजन के संरक्षक मोहन नेगी, हरीश लाल साह उपस्थित थे। पंत जयंती के उपलक्ष में विभिन्न स्कूली बच्चों की पं० गोविन्द बल्लभ पंत पर आधारित चित्रकला की प्रतियोगिता भी हुई। कार्यक्रम में विवेकानंद विद्या मंदिर, सिटी मांटेशरी, मिशन इंटर कालेज, नेशनल इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, सरस्वती स्कूल, बीयर शिवा, रीना एकेडमी, छावनी इंटर कालेज तथा केंद्रीय विद्यालय ने समारोह स्थल पर प्रतियोगिता तहत देश भक्ति गीत तथा भजन, भक्ति संगीत आदि की सुंदर प्रस्तुति दी। अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरुस्कार वितरित किये गये। आयोजन समिति ने विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा कार्यक्रम में सहयोग पर मार्गदर्शक अध्यापक-अध्यापिकाओं का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन दीपक पंत ने किया। इस मौके पर व्यापार मंडल महामंत्री संदीप गोयल, जगदीश अग्रवाल, कैलाश पांडेय, दीप भगत, ओम प्रकाश, अगस्त लाल साह, अभिषेक कांडपाल, गौरव भट्ट, हिमांशु उपाध्याय, किरन साह, राजेन्द्र पंत, कन्नू भाई, मुकुल साह, गौरव तिवारी, अशोक पंत, कुलदीप कुमार (केके), मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दकी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments