HomeUttarakhandNainitalनैनीताल न्यूज: सादगी से मनायी भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत की 133...

नैनीताल न्यूज: सादगी से मनायी भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत की 133 वीं जयंती

ADVERTISEMENTS

नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की 133 वीं जयन्ती कोविड-19 संक्रमण के चलते सरोवर नगरी के पन्त पार्क में पूर्ण सादगी से मनाई गई। पंत पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईजी अजय रौतेला सहित अपर आयुक्त संजय खेतवाल, एएसपी राजीव मोहन, एसडीएम विनोद कुमार, भारत रत्न गोविन्द बल्लभ पन्त जन्म दिवस समारोह समिति के मुख्य संयोजक पूरन मेहरा, संयोजक गोपाल रावत, कोर्डिनेटर ललित भट्ट, राजेश कुमार के अलावा चन्द्रेक बिष्ट, राजीव लोचन साह, मनोज जोशी, केएस रौतेला, दया किशन पोखरिया आदि ने प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।


कार्यक्रम का शुभारंभ वन्दे मात्रम गीत से किया गया। कार्यक्रम में ईश्वर बहुगुणा को उत्कृष्ट कार्य हेतु शाॅल ओढ़ाकर व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा जनपद के सरकारी कार्यालयों व अन्य सार्वजनिक स्थानों में भी भारत रत्न पंत जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।


इस अवसर पर सीओ विजय थापा, अधिवक्ता केएस रौतेला, प्रोफेसर अजय अरोरा, जीत सिंह आनन्द, अभिषेक मेहरा, विश्वकेतु वैद्य, अजय कुमार, विकास जोशी, बहादुर सिंह बिष्ट, विक्की कुमार, सचिन सोनकर, विशाल वर्मा, पंकज राठौर, अरविन्द पडियार, भूपेन्द्र रौतेला, नवीन पाण्डे, विशाल वर्मा आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments