HomeUttarakhandBageshwarउत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां आकाशीय बिजली गिरने से 13 मवेशियों की मौत

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां आकाशीय बिजली गिरने से 13 मवेशियों की मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर | यहां आकाशीय बिजली गिरने से लेटी गांव में 13 मवेशियों की मौत हो गई। मवेशियों को चुगाने गए चरवाहे घटना में बालबाल बच गए। उन्होंने पशुपालकों को आपदा के तहत मुआवजा देने की मांग की है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

दरअसल, आज गुरुवार को अपराह्न बाद एकाएक मौमस बदल गया और तेज हवाएं चलने लगी और लेटी गांव के कंपाट नंबर सात में गोजू मंदिर के पास गाय, बैल, बकरियां आदि चूगान कर रही थी। हवाओं से बचने के लिए चरवाहे मंदिर की धरमशाला में चले गए। एकाएक विशालकाय चीड़ के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे वहां अफरातफरी मच गई।

घटना में पान सिंह, गुमान सिंह, दरवान सिंह, मोहन सिंह, चंदन सिंह की एक-एक गाय, जीत सिंह, ललित सिंह, गोविंद सिंह, ठाकुर सिंह, पान सिंह, आन सिंह, मोहन सिंह, जीवन सिंह, राम सिंह, मोहन सिंह के एक-एक बैल की मौत हो गई।

पूर्व ग्राम प्रधान गोविंद सिंह ने आपदा मद से मुआवजे की मांग की है। इधर, जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने कहा कि पशु चिकित्सक और राजस्व पुलिस घटना की जांच करेगी। उधर उप जिलाधिकारी हरगिरि ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही राजस्व टीम को घटना स्थल भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

धन्य पिता भगीरथ 04 बेटियां और 01 बेटा सहित 05 सगे भाई-बहन बने जज

Dream11 पर उत्तराखंड का सोनू सामंत भी करोड़पति बन गया, जीते दो करोड़

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments