HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: 1172 कार्मिकों ने लिया सैद्धांतिक एवं ईवीएम प्रशिक्षण

Almora News: 1172 कार्मिकों ने लिया सैद्धांतिक एवं ईवीएम प्रशिक्षण

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सुचारू संपादन के लिए गुरूवार को विधानसभा रानीखेत एवं विधानसभा सोमेश्वर के पीठासीन व मतदान अधिकारियों को उदयशंकर नाट्य अकादमी एवं एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया। कुल 1172 कार्मिकों ने सैद्धान्तिक एवं ईवीएम प्रशिक्षण लिया।

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार प्रशिक्षण में कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत सभी कार्मिकों से मास्क व सैनिटाईजर उपयोग के साथ ही सोशल डिस्टेसिंग आदि का भी अनुपालन कराया गया। जिन अधिकारियों/कर्मचारियों ने कोविड-19 की बूस्टर डोज नहीं लगाई गई है, उन्हें मौके पर ही बूस्टर डोज लगाई जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि सभी कार्मिक इस बीच कोविड टीकाकरण करा लें, ताकि कोरोना संक्रमण के कारण मतदान कार्य में व्यवधान उत्पन्न नहीं होने पाए। प्रशिक्षण में बताया गया कि कोई भी कार्मिक अपना मोबाईल बन्द नहीं रखेंगे। मतदान की समाप्ति के बाद 16 बिन्दुओं पर दी जाने वाली रिपोर्ट सावधानीपूर्वक भरते हुए निर्धारित काउन्टरों पर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करायें। उन्होंने कई जरूरी निर्देश दिए।

सभी उपस्थित कार्मिकों से मास्टर ट्रेनरों ने कहा कि सभी कार्मिक अपने कार्यों व दायित्वों में पूर्ण दक्षता हासिल करें। मास्टर ट्रैनरों द्वारा सभी कार्मिको को पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता से आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने एवं नियमानुसार निर्वाचन सम्पन्न कराने को कहा। उन्होंने कहा पीठासीन अधिकारी, पीठासीन डायरी का भली-भॉति अध्ययन कर लें।प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान नोडल अधिकारी प्रशिक्षण मुख्य शिक्षाधिकारी सुभाष चन्द्र भट्ट, नोडल अधिकारी ईवीएम केएन तिवारी, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक सत्यनारायण, मास्टर ट्रेनर कपिल नयाल, विनोद राठौर, राजेश बिष्ट, हेम जोशी, सवित जनौटी, आशुतोष सहित पीठासीन व मतदान अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments