HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : पुलिस की 10 टीमें खंगालेगी केदारनाथ मार्ग, तलाशेंगी ...

ब्रेकिंग न्यूज : पुलिस की 10 टीमें खंगालेगी केदारनाथ मार्ग, तलाशेंगी आपदा में बहे लोगों के कंकाल

ADVERTISEMENTS

देहरादून। आईजी गढ़वाल अभिनव कुमार वर्ष 2013 में केदारनाथ धाम में आयी आपदा में गुमशुदा हुये लोगों के मृत शरीर या नर कंकाल खोजे जाने के लिए एसपी रुद्रप्रयाग को 10 टीमें गठित करने और गूगल मैप के आधार सभी सम्भावित मार्गो पर सर्च ऑपरेशन चलाने के लिए निर्देश दिए हैं।
सर्च ऑपरेशन टीम द्वारा प्रतिदिन की गयी कार्यवाही व परिणाम के सम्बन्ध में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के आदेश भी दिए गए हैं। साथ ही चलाये जाने वाले सर्च ऑपरेशन की प्रतिदिन की जाने वाली कार्यवाही की मॉनेटरिंग पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा स्वयं की जायेगी।
सर्च ऑपरेशन टीम हेतु प्रत्येक टीम में 1 दरोगा, 2 सिपाही और एसडीआरएफ के दो जवान नियुक्त किये गये हैं।
वर्ष 2013 में आयी आपदा में मृतक व लापता हुये व्यक्तियों के सम्बन्ध में कुल 1840 अभियोग पंजीकृत किये गये थे।कुल 3886 व्यक्ति गुमशुदा पाये गये हैं। वर्ष 2013 से विभिन्न सर्च अभियान के दौरान अब तक 699 शव/नर कंकाल बरामद किये जा चुके हैं। जिनमें से 18 का डीएनए सैम्पलों का मिलान हो चुका है तथा 11 शवो की शिनाख्त की जा चुकी है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments