HomeAccidentमुंबई : भिवंडी में इमारत ढहने से अब तक 10 लोगों की...

मुंबई : भिवंडी में इमारत ढहने से अब तक 10 लोगों की मौत, राष्ट्रपति कोविंद व पीएम मोदी ने जाहिर की संवेदना

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

मुंबई। ठाणे के भिवंडी में पटेल कम्पाउंड इलाके में सोमवार तड़के 3 बजकर 40 मिनट पर एक तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिर पड़ी। इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग मलबे में धंसे हुए हैं। घटनास्‍थल पर बचाव कार्य में जुटी एनडीआरएफ की टीम के अनुसार अब तक मलबे में फंसे 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है जबकि कम से कम 20-25 लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है।

मिली जानकारी के अनुसार जिलानी अपार्टमेंट के नाम से मशहूर ये इमारत साल 1984 में बनी थी इमारत का एक हिस्‍सा देर रात अचानक ढह गया। ढहने वाले इस हिस्‍से में 21 फ्लैट हैं जिसमें काफी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। सोमवार तड़के 3 बजकर 40 मिनट पर इस हिस्‍से के ढहते ही पूरे इलाके में कोहराम मच गया स्‍थानीय लोग तुरंत लोगों की मदद के लिए जुट गये और राहत एवं बचाव कार्य दल को भी सूचित किया गया। तभी से यहां राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया जा रहा है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट के जरिये अपनी संवेदना जाहिर करते हुए लिखा कि महाराष्ट्र के भिवंडी इलाके में इमारत गिरने की घटना में जानमाल का नुकसान काफी दुखद है। दुख की इस घड़ी में पीड़ितों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के भिवंडी में इमारत ढहने से दुखी शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्‍थ होने की प्रार्थना की। पीएम मोदी ने कहा कि बचाव अभियान चल रहा है और प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments