HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग : जिले में आज मिले कोरोना के 10 नए संक्रमित,...

बागेश्वर ब्रेकिंग : जिले में आज मिले कोरोना के 10 नए संक्रमित, 5 ने कोरोना को हरा कर की घर वापसी

ADVERTISEMENTS

बागेश्वर। जनपद में आज कोरोना के दस नए मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से जंग जीतकर पांच मरीज अपने घरों को भी लौट चुके हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ बीडी जोशी ने अवगत कराया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 318 लोगों के सैंपल भेजे गये हैं। अब तक 11407 सैंपल भेजे जा चुके हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के 299 पॉजिटिव केस आये हैं, जिनमें से 230 मरीज स्वस्थ होने के उपरान्त उन्हें कोविंड चिकित्सालय से डिस्चार्ज किया जा चुका हैं। शेष 68 संक्रमित मरीजों का उपचार कोविड चिकित्सालय बागेश्वर में किया जा रहा हैं। सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना संक्रमण के 10 नये केस आये है तथा आज कोविड चिकित्सालय से 5 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments