HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: सिमखनी मैदान में 10 दिनी हस्तशिल्प बाजार का विधिवत शुभारंभ

Almora News: सिमखनी मैदान में 10 दिनी हस्तशिल्प बाजार का विधिवत शुभारंभ

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
विकास आयुक्त हस्तशिल्प वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के सौजन्य से अखिल भारतीय मानव सेवा आश्रम प्रयागराज इलाहाबाद एवं उद्योग केंद्र अल्मोड़ा द्वारा अल्मोड़ा के सिमखनी मैदान में आयोजित हस्तशिल्प प्रदर्शनी व बिक्री का विधिवत शुभारंभ आज विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने किया।

इस मौके पर श्री चौहान ने प्रदर्शनी में लगे स्टालों का निरीक्षण किया और इस 10 दिनी प्रदर्शनी के आयोजकों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से अन्य राज्यों के उत्पाद उत्तराखंड में भी बनाए जा सकते हैं। उन्होंने प्रदर्शनी आयोजकों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविंद सिंह पिलखवाल, मदन बिष्ट, मनीष बिष्ट, संतोष कुमार, सहायक निदेशक हस्तशिल्प नंदी बिष्ट आदि कई लोग शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments