HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: सीडीओ समेत 09 कर्मचारियों ने दिया खून

Almora News: सीडीओ समेत 09 कर्मचारियों ने दिया खून

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिला रेडक्रास सोसायटी अल्मोड़ा द्वारा आज रक्तदान शिविर आयोजित किया। जिसमें जिलाधिकारी कार्यालय के 09 कर्मचारियों ने रक्तदान किया। इस मौके पर सीडीओ नवनीत पांडे ने भी रक्तदान किया। कर्मचारियों ने रेडक्रास की सदस्यता भी ली।

इससे पहले जिला अधिकारी की अध्यक्षता में रेडक्रॉस की एक बैठक भी आयोजित की गई। जिसमें बताया गया कि रेडक्रास को टाटा फाउंडेशन द्वारा एक एंबुलेंस देने के संबंध में वार्ता की गई है। इस मौके पर आगामी 8 मई को रेडक्रास दिवस के कार्यक्रमों के बारे में चर्चा हुई और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित करने तथा इसके अलावा अल्मोड़ा में दिए योगदान के लिए beevhin chetro के लोगों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया। बैठक व रक्तदान शिविर में जिलाधिकारी वन्दना सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, सीडीओ नवनीत पांडे, मनोज सनवाल, आनंद बगडवाल, डा. आरएस साही, डा. जेसी दुर्गापाल, डॉ. डेनिएल, किशन गुरूरानी, बीएस मनकोटी, त्रिलोचन जोशी, अमित साह, सभासद आशीष वर्मा, प्रशांत जोशी, मनी नमन आदि कई लोग शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments