HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: एसआई समेत जिले के 07 पुलिस कर्मी पाएंगे सराहनीय सेवा सम्मान

बागेश्वर: एसआई समेत जिले के 07 पुलिस कर्मी पाएंगे सराहनीय सेवा सम्मान

👉 15 अगस्त को होंगे सभी पुलिस कर्मी सम्मानित

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: हर साल की तरह इस साल में जिले के कई पुलिस कर्मियों को विशिष्ट कार्य करने पर सराहनीय सेवा सम्मान के लिए चयनित किया है। इस बार इसके लिए जिले से एक एसआई, चार फायरमैन व दो पुलिस आरक्षियों का चयन किया गया है, जिन्हें 15 अगस्त को इस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय से जारी सूची के अनुसार बागेश्वर जिले के सराहनीय सेवा के लिए लीडिंग फायरमैन डुंगर सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान के लिए चयनित किया है। इसके अलावा कपकोट के थानाध्यक्ष एसआई कैलाश बिष्ट, बैजनाथ थाने के शोबन सिंह, सर्विलांस सेल के आरक्षी इमरान खान, लिडिंग फायरमैन त्रिलोक राम, फायर मैन प्रकाश चंद्र व पवन कुमार को विशिष्ट कार्य के लिए सहराहनीय सेवा सम्मान चिह्न दिया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर यह सम्मान उहें दिया जाएगा। इधर सात पुलिस कर्मियों के मुख्यमंत्री विशिष्ट सेवा पदक के लिए चयन होने पर पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे, सीओ अंकित कण्डारी शिवराज सिंह राणा सहित पुलिस अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments