HomeUttarakhandAlmoraजुआ खेलते 07 गिरफ्तार, 33 हजार 500 नगदी व ताश की गड्डी...

जुआ खेलते 07 गिरफ्तार, 33 हजार 500 नगदी व ताश की गड्डी बरामद

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। धारानौला क्षेत्र में पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 07 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 33 हजार 500 रुपये की नगदी व ताश की गड्डी बरामद की है।

उल्लेखनीय है कि एसएसपी अल्मोड़ा रामचंद्र राजगुरु ने सभी थाना—चौकी प्रभारियों को आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के आदेश दिए हैं। जिसके तहत कोतवाली अल्मोड़ा की चौकी धारानौला पुलिस टीम द्वारा गत रात्रि में गश्त के दौरान उद्योग केन्द्र धारानौला के पास 07 लोगों हार—जीत की बाजी लगाते पकड़ा।

जुआ खेलते गिरफ्तार किए गए लोगों में मुकेश कुमार, रतन सिंह, विनीत किशोर, अरुण कुमार, आकाश कुमार, अनूप भारती व अर्जुन सिंह शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध कोतवाली अल्मोड़ा में धारा-13 जुआ अधिनिमय के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

पुलिस टीम में चौकी प्रभारी धारानौला उप निरीक्षक दिनेश सिंह परिहार, कांस्टेबल हिमांशु , राजीव जोशी, योगेश गोस्वामी शामिल थे।

ऐसे भी क्या मशगूल ! महिलाएं ऑटो में भूल गई बैग व पर्स, पुलिस ने दिलवाया

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments