HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में आज मिले 06 कोरोना पॉजिटिव, लापरवाही पड़ सकती है भारी

अल्मोड़ा में आज मिले 06 कोरोना पॉजिटिव, लापरवाही पड़ सकती है भारी

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में कोरोना संक्रमण एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। आज यहां कुल 06 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई। यह सभी लोग हवालबाग ब्लॉक के बताये जा रहे हैं। ज्ञात रहे कि वर्तमान में अल्मोड़ा जनपद में कोरोना के 14 एक्टिव केस हैं।

उल्लेखनीय है कि व्यापक पैमाने पर वैक्सीनेशन के बावजूद कोरोना संक्रमण का खत्म नहीं होना कुछ चिंता में डालता है, लेकिन राहत की बात यह है कि कोरोना का अब पहले जैसा गम्भीर दौर नहीं है। इसके बावजूद पर्याप्त सावधानी बरतने की जरूरत है। चूंकि चिकित्सा विज्ञानी पूर्व में ही कह चुके हैं कि कभी भी कोरोना की तीसरी लहर भी आ सकती है। देखा जा रहा है कि इन दिनों लोग काफी लापरवाही बरतने लगे हैं। प्रशासन की ओर से भी सख्ती नहीं की जा रही है। सेनिटाइजर का प्रयोग तो लोग लगभग भूल ही चुके हैं। मास्क भी अब लोगों के चेहरों से हट चुके हैं। सार्वजनिक स्थलों पर भी आवश्यकता से अधिक भीड़ उमड़ रही है। वहीं संपूर्ण प्रदेश में पहले की तरह कोरोना जांच भी नहीं हो रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments